About

सेवीलिंक, समर्पित है उन सभी Bloggers को, जो Blogging के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। और विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करके लोगों की मदद कर रहे हैं। Sevilink का मकसद उन ब्लॉगर्स की मदद करना है, जो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में नये हैं, और सब-कुछ सीखना चाहते हैं। सेवीलिंक एक दोस्त है उन ब्लॉगर्स के लिए, जो सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ ब्लॉगिंग करना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए About सेक्शन पढ़ें।

About Sevilink

सेवीलिंक एक ब्लॉगिंग वेबसाइट है, जो आपको Blogging और SEO से जुड़ी जानकारी मुहैया करवाती है। यह आपको हर टॉपिक के बारे में विस्तार से (In-depth) जानकारी देती है। और आपके Blogging Skills को Improve करने में मदद करती है। Sevilink आपको बताती है कि ब्लॉगिंग और SEO की दुनिया में क्या हो रहा है? यह आपको हर नये Update से अपडेटेड रखती है।

सेवीलिंक पर आपको Blogging और SEO से जुड़ी समस्याओं का सरल भाषा में समाधान मिलता है। साथ ही प्रत्येक विषय का सरल भाषा में Explanation मिलता है। जिससे आप जटिल विषयों को आसानी से समझ जाते हैं।

सेवीलिंक पर आपको Blogging और SEO से जुड़े Latest Updates, New Techniques, Useful Tools, Tips & Tricks, Reviews और Tutorials मिलते हैं। जो आपको 360° Learning में मदद करते हैं। अर्थात् विषय को हर एंगल से समझने में मदद करते हैं।

Sevilink की शुरुआत

सेवीलिंक की शुरुआत Content Theft की बढ़ती घटनाओं का परिणाम है। असल में, किसी ने हमारा पूरा का पूरा Blog कॉपी कर लिया था। और संपर्क करने पर पता चला कि वह एक Student था, जो Instant Money के लिए ऐसा कर रहा था। उसे न तो Copyright के बारे में पता था और न ही ब्लॉगिंग के बारे में। उसकी नजरों में कॉन्टेंट कॉपी करना कोई गलत काम नहीं था। क्योंकि उसके अनुसार सब ऐसा ही करते हैं।

यह न तो पहली घटना थी और न ही आखिरी। इसके बाद भी कई बार हमारा ब्लॉग कॉपी हुआ है। और आज भी होता आ रहा है। आए दिन हमारे आर्टिकल्स चोरी होते रहते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस समस्या का कारण क्या है? 

असल में, समस्या की तह में जाने पर हमें पता चलता है कि Blogging के प्रति लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियाँ और गलत धारणाऐं हैं। Blogging को लोग Instant Money का सबसे आसान रास्ता (Shortcut) समझते हैं। और ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिए ब्लॉगिंग करते हैं। लेकिन उनके पास धैर्य नहीं होता। उन्हें ब्लॉग शुरू करते ही पैसा चाहिए। क्योंकि उनके हिसाब से Blogging की यही परिभाषा होती है।

इसके अलावा लोगों में समझ की कमी (Lack of Knowledge) भी एक बड़ा कारण है। दरअसल लोग सीखते नहीं हैं। वे बिना जानकारी के ब्लॉगिंग शुरू कर देते हैं। क्योंकि उनकी नजरों में सिर्फ पोस्ट पब्लिश करना ही असली ‘Blogging’ है। इसीलिए वे दनादन पोस्ट पब्लिश करते हैंं। और इसके लिए चोरी करने से भी गुरेज़ नहीं करते। इसी समस्या के समाधान के लिए Sevilink की शुरुआत हुई है।

Sevilink का उद्देश्य

सेवीलिंक का उद्देश्य ब्लॉगिंग के बारे में सही जानकारी देना और ब्लॉगिंग के प्रति लोगों के मन में सही दृष्टिकोण और सम्मान विकसित करना है। क्योंकि Blogging को लेकर लोगों के मन में कई गलत धारणाऐं हैं। जैसे कि ब्लॉगिंग में हद से ज्यादा पैसा है। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती। सिर्फ पोस्ट लिखकर पैसे कमाए जा सकते हैं। और यह पैसे कमाने का सबसे आसान रास्ता है वगैरह-वगैरह। यही वजह है कि आजकल नये-नये ब्लॉगर्स बिना किसी जानकारी के Blogging के Field में आ रहे हैं। और इधर-उधर से चोरी करके आर्टिकल्स पब्लिश कर रहे हैं।

यह बहुत ही गंभीर समस्या है। इससे न सिर्फ ब्लॉगिंग का स्तर गिर रहा है बल्कि Content की Quality  और Uniqueness भी खत्म होती जा रही है। इसीलिए इसे रोकना जरूरी है। हालांकि यह काफी मुश्किल काम है, लेकिन SeviLink का विश्वास है कि अगर लोगों के मन में Blogging के प्रति सही दृष्टिकोण और समझ विकसित की जाए, तो इस समस्या का हल हो सकता है।

About Content

सेवीलिंक, मूल रूप से Blogging और SEO पर फोकस करता है। यहाँ आपको On-Page SEO, Off-Page SEO, Technical SEO, Link Building, Content Writing, Content Optimization, SERP Ranking, Google Algorithms, SEO Techniques, Useful SEO Tools और Blogging से जुड़े विषयों पर जानकारी मिलती है। साथ ही ब्लॉगिंग और एसईओ से जुड़े Technical Terms का सरल भाषा में Explanation मिलता है।

अगर आप एक ब्लॉगर हैं या ब्लॉगिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो SeviLink Blog जरूर पढ़ें। यह आपके लिए सबसे Best Place है। क्योंकि यहाँ आपको ब्लॉगिंग से जुड़ी हर समस्या का सरल भाषा में समाधान मिलता है। अगर आप Blogging के Field में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो SeviLink को जरूर सब्सक्राइब करें। यह आपके लिए बेहद उपयोगी वेबसाइट है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *